निर्माण कार्य गुणवत्‍ता के साथ समय पर पूरा करें: कलेक्‍टर

जबलपुर: कलेक्‍टर राघवेन्द्र सिंह शनिवार को अचानक रांझी अस्‍पताल पहुंचे, जहां उन्होंने निरीक्षण कर चिकित्‍सकीय व्‍यवस्‍थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही अस्‍पताल के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्‍ता के साथ समय सीमा में पूरा करें। भ्रमण के दौरान मुख्‍य स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्‍सा अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा, एसडीएम मोनिका बाघमारे सहित अन्‍य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Next Post

कल से रादुविवि में गूंजेगा चुनाव का प्रचार - प्रसार

Sun Mar 22 , 2026
जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में चल रहे कर्मचारी संघ चुनाव में प्रचार करने के लिए केवर दो दिन 23 एवं 24 मार्च का ही समय मिलेगा। अवकाश के चलते प्रचार- प्रसार का क्रम अभी घर-घर ही चल रहा है, जहां प्रत्याशी कर्मचारियों के घरों में पहुंचकर दस्तक दे रहे हैं। […]

You May Like