
मंडला, मंडला-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बबैहा और कोंडरा गांव के बीच घाट सेक्शन में सूजी से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लदी सूजी की बोरियां सड़क व घाट में बिखर गईं।
जानकारी के अनुसार ट्रक जबलपुर से मंडला की ओर आ रहा था। रास्ते में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे ठीक कर चालक ने फिर सफर शुरू किया। घाट पर चढ़ाई के दौरान ट्रक अचानक बंद होकर पीछे लुढ़कने लगा। चालक ने नियंत्रण की कोशिश की, लेकिन ट्रक सड़क से नीचे फिसलकर पलट गया।
घटना की सूचना पर टिकरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लूटपाट रोकने और बिखरे माल की सुरक्षा के लिए पुलिस ने रातभर तैनाती की। सूजी की बोरियों को सुरक्षित रखा गया। पुलिस ने ट्रक मालिक को भी हादसे की सूचना दे दी है।
टिकरिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।
