ईरान के आईआरजीसी ने अमरीकी ड्रोन एमक्यू-9 गिराया

तेहरान 05 अप्रैल (वार्ता) ईरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने इस्फ़हान शहर के ऊपर एक अमेरिकी ड्रोन एमक्यू-9 रीपर को मार गिराया है।

प्रेस टीवी ने आईआरजीसी के एक बयान का हवाला देते हुए यह रिपोर्ट दी है।

इससे पहले, ईरान के खातम अल-अंबिया सैन्य कमांड के केन्द्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता इब्राहिम ज़ोल्फ़ागरी ने कहा था कि ईरानी वायु रक्षा प्रणालियों ने शुक्रवार को तीन एमक्यू-9 रणनीतिक ड्रोनों को निष्क्रिय कर दिया था।

गौरतलब है कि गत 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल ने ईरान में लक्ष्यों पर हमले शुरू कर दिए थे, जिससे जान माल का काफी नुकसान हुआ। ईरान, इज़रायली क्षेत्र के साथ-साथ पश्चिम एशिया में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले कर रहा है।

Next Post

मोदी ने ईस्टर की शुभकामनाएं दीं

Sun Apr 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ईस्टर के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और इस त्योहार से जुड़े आशा एवं एकजुटता के मूल्यों पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में, कहा, “ईस्टर की शुभकामनाएं। यह पवित्र दिन आशा और पुनरुत्थान का […]

You May Like