
भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला किया. खूनी संघर्ष में दोनों ही पक्ष के करीब 7 से 8 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. झगडा एक किशोरी के अपहरण करने को लेकर हुए शुरू हुआ था. मामले में पुलिस ने बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक ग्रामीण इलाके में रहने वाले एक परिवार की नाबालिग लड़की को उसी गांव का रहने वाले अरविंद ने कुछ महीने पहले ने अपहरण कर लिया था. आरोपी है कि अरविंद ने दौरान लड़की के साथ शारीरिक शोषण भी किया. नाबालिग अरविंद के ही घर में रहती है और गर्भवती है. इस बात से नाराज लड़की के परिवार के लोगों और अरविंद के परिवार के लोगों के बीच शुक्रवार को देर रात बहस हुई. बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष के दर्जनभर लोग मारपीट पर उतर आए और लाठी-डंडे से हमला कर दिया. हमले में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया.
