कुंडलपुर में गणतंत्र दिवस पर हुआ ध्वजारोहण

*भगवान श्री शीतलनाथ जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया*

नवभारत न्यूज दमोह. सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में गणतंत्र दिवस के पावन राष्ट्रीय पर्व पर कुंडलपुर कार्यालय परिसर में कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ के साथ कमेटी पदाधिकारी सदस्यों ने ध्वजारोहण किया.सामूहिक राष्ट्रगान का गायन हुआ. ब्र. किरण दीदी (संचालन) ब्र.लक्ष्मी दीदी ने गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर चंद्र कुमार सराफ,अशोक कुमार सराफ, संजय कुबेर, राजेंद्र भेड़ा, अमर सेठ, पुरुषोत्तम जैन ,श्रेयांश सराफ, आशीष गांगरा ,सिद्धार्थ बजाज ,मनीष बनगांव, मनोज ठेकेदार, डॉ. सत्येंद्र जैन, कमेटी सदस्य ,मुनि सेवा समिति सदस्य, उप स्वास्थ्य केंद्र कुंडलपुर के समस्त डॉक्टर स्टाफ, पूर्णायु के डॉक्टर स्टाफ, हथकरघा के भैयाजी, कुंडलपुर में निवासरत सभी दीदी, भैयाजी कुंडलपुर समाज, कुंडलपुर स्टाफ, यात्रीगण की उपस्थिति रही. इस अवसर पर जैन धर्म के दसवें तीर्थंकर भगवान शीतलनाथ जी का जन्म व तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया.प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान हुआ.पालना झुलाया गया.शांति धारा, रिद्धि कलश, प्रमुख पात्र का सौभाग्य अनिल अंजना परिवार कानपुर, जैन एकता मंच पार्श्व विहार दिल्ली सुधीर अंकुर दिल्ली, सुनील सुशीला परिवार दिल्ली ,चंद्रकुमार अमित आलोक सराफ परिवार दमोह ,अनुज अरुणा अंशुल सतना, श्रेयांश सौरभ भोपाल, निशित राजीव खुरई, सुभाष जैन अतुल भैया दिल्ली, मोक्ष विजय जैन दिल्ली ,पीयूष कुमार बहराइच, अरुण अंकित इंदौर, रविंद्र बसंत सागर, कुणाल जीवनधर जैन बांसवाड़ा राजस्थान ने प्राप्त किया। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना, पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती हुई.

Next Post

आपका  बिजली बिल बकाया हैं, कनेक्शन काट देंगे

Sun Jan 26 , 2025
साइबर ठग ने झांसा देकर खाते से उड़ाई रकम   जबलपुर। बिजली बिल बकाया होने के कारण आपका विधुत कनेक्शन काटा जा सकता हैं, बिल का भुगतान करें। ये बातें साइबर ठग ने बुजुर्ग से कहते हुए खाते से 22900 की राशि निकाल ली। संजीवीनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ […]

You May Like