महापौर और विधायक ने किया नई सड़क का भूमिपूजन

जबलपुर: चेरीताल वार्ड में सरस्वती कॉलोनी पारिजात बिल्डिंग मार्ग से पारस कॉलोनी मोड़ तक बनने वाली नई सड़क का भूमिपूजन विधि-विधान से संपन्न हुआ। इस अवसर पर आचार्य वासुदेव शास्त्री के आचार्यत्व में महापौर जगत बहादुर सिंह ’अन्नू’ और क्षेत्रीय विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डे ने संयुक्त रूप से 12 लाख रुपये की लागत वाली सड़क निर्माण परियोजना की आधारशिला रखी।

सड़क की लंबाई 116 मीटर और चौड़ाई 6 मीटर होगी, जिससे सरस्वती कॉलोनी और पारस कॉलोनी के सैकड़ों निवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डे ने कहा कि वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता निरंतर है। महापौर जगत बहादुर सिंह ’अन्नू’ ने बताया कि शहर के हर कोने में बुनियादी सुविधाएँ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत किया और हर्ष व्यक्त किया।
ये रहे उपस्थित
भूमिपूजन के अवसर पर एम.आई.सी. सदस्य एवं वार्ड पार्षद विवेक राम सोनकर, पार्षद चेरीताल वार्ड प्रतिभा भापकर, आचार्य श्री विद्यासागर, मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल, विवेकानंद मंडल अध्यक्ष अमर पटेल, नरेंद्र साहू, धीरू मिश्रा, मेवालाल छिरौल्या, नरेंद्र खरे, राजेन्द्र व्यौहार, प्रशांत महानूर, कल्पना तिवारी, आशीष चौधरी, रंजीत सिंह ठाकुर, राधवेंद्र यादव लालू, मनोज सेन, किशोर बर्मन, नीरज तिवारी, शैलेश पटेल, माया गुजराती, अजय पटेल, प्रभात यादव, आशीष साहू, सुलभ ताम्रकार, दिलीप तलरेजा, विध्येश भापकर, बबलू मिश्रा, दिलीप कोष्टा, संभागीय यंत्री सत्येन्द्र चक्रवर्ती, इंजीनियर खुशबू पटेल, सी.एस.आई. मोनिका तुमराम, नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

डीजल चोरी कर रहे नगर निगम के कर्मचारी का वीडियेा वायरल

Mon Mar 16 , 2026
जबलपुर: लालची -भ्रष्ट कर्मचारियों की वजह से देश में स्वच्छता के भीतर पांचवे स्थान की सुंदर छवि पर दाग लगने लगा है। नगर निगम के भीतर भ्रष्टाचार किस हद तक है इसकी बानगी रविवार दोपहर को सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो ने उजागर कर दी। वायरल वीडियो में स्पष्ट […]

You May Like

मनोरंजन