
ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को करियर के विभिन्न विकल्पों एवं व्यावसायिक संभावनाओं से अवगत कराने के उद्देश्य से करियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके भविष्य के प्रति जागरूक करना तथा करियर चयन के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान करना था।
कार्यशाला में समीक्षा इंस्टीट्यूट, ग्वालियर के निदेशक नरेंद्र भदौरिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए करियर निर्माण के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी। जगदीश चौरसिया ने भी विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनसे करियर से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे। इस संवादात्मक सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी जिज्ञासाओं का समाधान करने और करियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम का समन्वय सहायक प्राध्यापक अलका शर्मा द्वारा किया गया।
Next Post
दरगाह हजरत ख्वाजा खानून के अधिकृत नायब सज्जादानशीन बने डॉ ऐजाज़ खानूनी*
Sat Oct 17 , 2026
ग्वालियर। प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा खानून की छै सौ साल पुरानी दरगाह के नायब सज्जादानशीन पद पर दरगाह के सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा राशिद खानूनी ने परम्परा के अनुसार अपने बड़े बेटे डॉ ऐजाज़ खानूनी को विधिवत नायब सज्जादानशीन घोषित कर दिया। हजरत ख्वाजा खानून के 508 वें उर्स मेले […]

You May Like
-
11 months ago
बेटियां होती हैं समाज की असली शक्ति : शेखावत
-
6 months ago
इंदौर में कुपोषण घटा, फिर भी हालात चिंताजनक
-
1 year ago
रज कलश यात्रा: अहीर रेजीमेंट बनाने की मांग