इंदौर: बेटमा क्षेत्र में पुराने विवाद को खत्म कराने के लिए बुलाई गई समाज की बैठक उस समय हिंसक हो गई, जब बातचीत के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर दिया. पथराव के साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई, जिसमें कई लोग घायल हुए.बजरंगपुरा निवासी पूजा पंवार ने पुलिस को बताया कि सब्जी मंडी बेटमा में दोनों पक्षों के बीच चल रहे पुराने विवाद को लेकर समाज की बैठक रखी गई थी.
बैठक में समझौते को लेकर बातचीत चल रही थी, तभी सोनासिंह, नंदराम, करण, निरंकास पिता जीना पारदी, दीपाबाई पति जॉनी पारदी और रुकमाबाई पारदी ने गाली गलौज शुरू कर दी. आरोप है कि इसके बाद सभी ने एकजुट होकर पथराव किया और थप्पड़ मुक्कों से मारपीट की. हमले में कई लोगों को चोटें आईं. विवाद बढ़ने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए. पूजा की शिकायत पर बेटमा पुलिस ने महिला समेत छह आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है.
