अनियमितता: निर्धारित मात्रा से 207 बोरी अधिक मिली मूंग

बनखेड़ी। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी की जा रही है। जिसमें भारी अनियमितताओं के बीच किसान अपनी उपज बेचने को मजबूर है। एक खरीदी केंद्र पर तो निर्धारित मात्रा से अधिक मूंग की तुलाई हो गई। जिसका पंचनामा भी बना है। नायब तहसीलदार राम सिपाही मरावी का कहना है कि जांच हेतु टीम के साथ गए थे। खरीदी केंद्र पर भारी अनियमितता मिली थी। खाली एवं भरे वरदानों अव्यवस्थित थे। जिसका प्रतिवेदन बनाकर एसडीएम को प्रेषित किया है। जबकि सूत्रों की माने तो नायब तहसीलदार टीम के साथ मछेराकलां खरीदी केंद्र पहुंचे थे। जहां एसडब्लूसी वेयरहाउस क्रमांक 3 में सेवा सहकारी समिति दहलवाड़ा को उपार्जन केंद्र बनाया है। उक्त खरीदी केंद्र पर शुक्रवार तक 193 किसानों से 5357 क्विंटल मूंग खरीदी करके 10714 वारदानो (बोरी) में रखी गई है। जबकि स्टेकिंग में वरदानों की संख्या 10921 बोरी पाई गई है। जो निर्धारित उपार्जन से 207 बोरी अधिक पाई गई है। मतलब 103.5 क्विंटल अधिक मूंग तुलाई की गई। जब एसडीएम अनीशा श्रीवास्तव से कॉल पर जानकारी लेना चाहा तो कॉल रिसीव नहीं किया गया।

Next Post

छात्राओं से यौन दुर्व्यवहार के आरोप, शिक्षक पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

Sun Jul 20 , 2025
सिवनी मालवा। सिवनी मालवा के बघवाड़ा हायर सेकेंडरी स्कूल में पढऩे वाली छात्राओं ने स्कूल के एक शिक्षक पर दुर्व्यवहार एवं अशोभनीय हरकतों के गंभीर आरोप लगाए हैं। करीब आधा दर्जन छात्राएं सिवनी मालवा थाने पहुंचीं जहाँ उन्होंने शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की मांग की। छात्राओं ने आरोप […]

You May Like