आलीराजपुर:आबकारी विभाग के मद्यभंडार गृह से करीब 2 लाख रुपए की जब्तशुदा शराब चोरी होने का मामला सामने आया है। यह शराब पहले से दो अलग-अलग आबकारी एक्ट के मामलों में जब्त कर रखी गई थी, जिसके कमरे का दरवाजा तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना पर दरकली व बड़ी उतावली गांव में दबिश देकर आरोपी मुकेश सापलिया और झमला कटेलिया को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने चोरी की शराब और वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन भी बरामद कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जिला जेल भेज दिया गया है।
Next Post
वीआईपी इलाके सिटी सेंटर से बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
Mon Sep 14 , 2026
ग्वालियर: पॉश इलाके सिटी सेंटर में बाइक चोरों की गैंग सक्रिय है। बीती रात सत्कार लॉज के बगल वाली गली से तीन चोर एक बाइक (नंबर MP07ND1097) चुराकर ले उड़े। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फरियादी जितेंद्र सोनी ने सीसीटीवी फुटेज लेकर थाने में […]

You May Like
-
11 months ago
30वां सर्वजाति सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा, पंजीयन 1 से