
दमोह।पवित्र श्रावण मास के अवसर पर अनंत श्री विभूषित श्री श्री 1008 रविशंकर जी महाराज श्री रावतपुरा सरकार* का शुभ आगमन कल शुक्रवार को देवश्री जागेश्वरनाथ धाम, बांदकपुर में हो रहा है।
दमोह सांसद राहुल सिंह ने इस पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुजनों को सादर आमंत्रित किया है। सांसद ने कहा कि महाराज श्री के दर्शन एवं आशीर्वाद से श्रद्धालुओं को विशेष पुण्य की प्राप्ति होगी। श्रावण मास में जागेश्वरनाथ धाम में होने वाले इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर दर्शन लाभ लें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
