शिवपुरी में फिर थार का कहर, दुकान में घुसकर दिव्यांग को किया घायल

शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबू क्वार्टर रोड पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित थार कार एक बंद दुकान में घुस गई। हादसे में दुकान के पास एक दिव्यांग युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थार कार अचानक तेज गति से आई और नियंत्रण खो बैठी, जिसके बाद वह सीधे बंद दुकान में घुस गई।

उसी समय पास में दिव्यांग बिल्लू अपनी हाथ ठेला पर कबाड़ की दुकान लगाए बैठा था, जिसे कार ने टक्कर मार दी। यह थार कार गुजरात के नंबर जीजे 38 बीजे 1274 की थी। कार संभवतः एक नाबालिग चला रहा था। घटना के तुरंत बाद कुछ लोग मौके पर पहुंचे और कार को अपने साथ ले गए जबकि आसपास मौजूद लोगों ने घायल बिल्लू को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

Next Post

टोल प्लाजा पर राहगीरों को वितरित किया ग्लूकोज

Sun Apr 26 , 2026
अमलाहा। डीबीसीपीएल के टोल प्लाजपर सीएसआर प्रबंधन टीम द्वारा बाइकर्स एवं अन्य वाहन चालकों को न केवल प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की गईं, बल्कि उन्हें ग्लूकोज पिलाकर राहत भी दी गई. कायक्रम का संचालन टोल मैनेजर बिरेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में किया गया. Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp […]

You May Like