
भोपाल। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कल 8 नवंबर को मप्र के दौरे पर आ रहे हैं, वह विशेष विमान से दोपहर 2:30 बजे भोपाल पहुंचेंगे। यहां से वे दोपहर 2:40 बजे हेलिकॉप्टर से पचमढ़ी के लिए रवाना होंगे और दोपहर 3:20 बजे पचमढ़ी पहुंचेंगे।
राहुल गांधी का पचमढ़ी प्रवास 8 और 9 नवंबर का रहेगा। वे यहां करीब 19 से 20 घंटे तक रुकेंगे। वह विभिन्न बैठकों और कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण सत्र में शामिल होंगे। 9 नवंबर को राहुल गांधी पचमढ़ी से सुबह 10:20 बजे हेलिकॉप्टर से भोपाल के लिए रवाना होंगे और सुबह 11:00 बजे भोपाल पहुंचेंगे। इसके बाद वे विशेष विमान से 11:15 बजे भोपाल से बागडोगरा के लिए प्रस्थान करेंगे।
