
दिल्ली में ‘फर्जी डिजिटल अरेस्ट’ गैंग का भंडाफोड़
दिल्ली के डार्क रूम से इंदौर क्राइम ब्रांच ने दबोचे ठग
सीनियर सिटीजन को बना रहे थे निशाना
इंदौर. क्राइम ब्रांच ने एक फर्जी डिजिटल अरेस्ट गैंग का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली में छापा मारकर तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह गैंग देशभर में हजारों लोगों, खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों को ठगने में लिप्त था. आरोपियों के पास से बीस हजार इंदौर के सीनियर सिटीजन पेंशन धारकों के डाटा समेत लाखों नागरिकों की निजी जानकारी बरामद हुई है.
एडिशनल डीसीपी क्राईम राजेश दंडोतिया ने बताया कि यह साइबर ठग मोबाइल आईएमईआई क्लोनिंग, सैकड़ों सिम कार्ड और हाईटेक गैजेट्स का उपयोग कर लोगों को फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर धमकाते और ठगी को अंजाम देते थे. गैंग के सदस्य टेलीकॉम अथॉरिटी, कस्टम विभाग, पीएफआरडीए (पेंशन फंड रेगुलेटरी अथॉरिटी) के अधिकारी बनकर फोन करते थे.
