आंगनवाड़ी से लेकर आयुष्मान तक, योजनाओं की जानी जमीनी हकीकत

भोपाल. स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास स्थायी समिति की बैठक का आयोजन हुआ . जिला पंचायत सभाकक्ष भोपाल में समिति की बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें माननीय समिति सदस्यों सहित स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई.

बैठक में समिति सदस्यों को आयुष्मान भारत निरामयम, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति से अवगत कराया गया. समिति सदस्यों द्वारा स्वास्थ्य विभाग के निर्माणाधीन भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत, मध्याह्न भोजन, मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों की जानकारी ली गई.

समिति के पदेन सचिव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा ने टीबी मुक्त भारत अभियान, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, मातृ स्वास्थ्य, मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना, जननी सुरक्षा योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, कुष्ठ कार्यक्रम की जानकारी दी. उन्होंने समिति सदस्यों से आग्रह किया कि वे आमजन को इन योजनाओं के अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया.

 

Next Post

वेयरहाउस संचालक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

Tue Jul 1 , 2025
जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत देवी सुरैया स्थित माँ कामाख्या वेयरहाऊस में 4 मई को गेंहू की बोरियों का लाट गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई थी जबकि दूसरा घायल हो गया था। इस मामले में वेयर हाउस संचालक राहुल अग्रवाल निवासी सिविल लाइन पाटन के खिलाफ गैर इरादतन […]

You May Like