अंतर कॉलेज हॉकी में श्याम लाल की जीत में प्रत्यूष के तीन गोल

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर कॉलेज पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के सुपर लीग मुकाबलों के पहले दिन श्याम लाल कॉलेज ने श्री राम कॉलेज आफ कॉमर्स को 6-1 से हराकर पूरे तीन अंक अर्जित किए। विजेता श्याम लाल कॉलेज की तरफ से प्रत्यूष सिंह जग्गी ने तीन गोल किए। नवीन बिधूड़ी ने दो गोल और मनमोहन सिंह ने एक गोल किया जबकि श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की तरफ से अभिजीत लाकरा ने एक गोल किया।

दिन के दूसरे लीग मैच में श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने हंसराज कॉलेज को 3-1 से हराकर पूरे तीन अंक अर्जित किए। विजेता खालसा कॉलेज की तरफ से पुष्कर, विपिन और विश्वेंद्र ने एक-एक गोल किए। हंसराज कॉलेज की तरफ से अमर मिश्रा ने एक गोल किया।

.....

Next Post

डब्ल्यूबीबीएल: स्कॉर्चर्स ने रेनेगेड्स को नौ विकेट से हराया

Sat Oct 31 , 2026
पर्थ, 31 अक्टूबर (वार्ता) बेथ मूनी (नाबाद 58) और सोफी डिवाइन (नाबाद 47) के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर पर्थ स्कॉर्चर्स ने शनिवार का मेलबर्न रेनेगेड्स् को नौ विकट से हराकर महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। शनिवार रात पर्थ के वाका ग्राउंड […]

You May Like