
सिंगरौली/देवसर पूर्वी बाईपास स्थित यूनियन बैंक के पास मंगलवार को पारिवारिक विवाद का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि पत्नी नाराज होकर ऑटो से जाने लगी तो पति ने ऑटो रोकने के लिए सड़क पर लेटकर रास्ता रोक दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवी योगेश द्विवेदी मौके पर पहुंचे और दोनों को समझाइश देकर मामले को शांत कराया। उन्होंने पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को बातचीत के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया। समझाइश के बाद दोनों को आपसी विवाद समाप्त कर घर भेज दिया गया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी।
