राहुल की इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले युवाओं से समस्याएं साझा करने की अपील

नयी दिल्ली, 12 सितंबर (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले देशभर के युवाओं से शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं और भविष्य की राह में आ रही बाधाएं साझा करने की अपील की है। श्री गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि पेपर लीक, बेरोजगारी, महंगी शिक्षा और अवसरों की कमी जैसी समस्याओं ने देशभर के करोड़ों छात्रों के सपनों पर लगाम लगा रखी है।

उन्होंने युवाओं से पूछा कि उनका रास्ता किसने और कैसे रोका है तथा अपनी बात साझा करने के लिए एक लिंक भी दिया है।गौरतलब है कि श्री गांधी शिक्षा व्यवस्था में खामियों के खिलाफ छात्रों के गुस्से को ‘छात्रों की गूंज’ आंदोलन के जरिए सामने ला रहे हैं। अब तक वह कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं और अगला कार्यक्रम 19 सितंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित किया जायेगा।

.....

Next Post

दुनिया की सप्लाई चेन में चीन की इतनी बड़ी भूमिका क्यों है

Sat Sep 12 , 2026
नई दिल्ली। हमारे मोबाइल, लैपटॉप, कार और रोजमर्रा की कई चीजों का कनेक्शन किसी न किसी तरह चीन से जुड़ा है। आखिर ऐसा क्या है, जो चीन को दुनिया की फैक्ट्री बनाता है? दरअसल, चीन के पास बड़े पैमाने पर मैन्युफैक्चरिंग, कम लागत में उत्पादन, कच्चे माल से लेकर पैकेजिंग […]

You May Like