
सुसनेर। बारिश का मौसम और बिजली विभाग की लापरवाही मिलकर अब जानलेवा साबित हो रही है. बुधवार सुबह करीब 10 बजे सुसनेर के इतवारिया बाजार में एक दर्दनाक हादसा सामने आया. गंगादास मंदिर के पास लगे एक बिजली के खंभे में अचानक करंट आ गया, जिसकी चपेट में आकर एक सांड ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया. यह कोई पहली घटना नहीं है. बारिश के मौसम में करंट आने की घटनाएं लगातार होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन और बिजली विभाग की नींद अब तक नहीं खुली है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के खंभों पर समय रहते प्लास्टिक कोटिंग या रबर सुरक्षा दी जाए, ताकि किसी मासूम की जान न जाए.
