शक्कर में उठाव, खाद्य तेलों में मजबूती, दलहन- दाल में तेजी, चावल सामान्य

इंदौर, 08 जनवरी (वार्ता)। सियागंज किराना बाजार में शक्कर में उठाव बताया गया। खाद्य तेलों में भाव मजबूती लिए रहे। सोयाबीन में प्लांटों की लिवाली रही। दलहनों में तेजी हुई। दालों में भाव ऊंचे रहे। चावल में पूछपरख बताई गई।

किराना बाजार

सियागंज किराना बाजार में शक्कर में उठाव बढ़ा रहा। आज शक्कर में चार गाड़ी की आवक हुई। खोपरा बूरा दिसावर के साथ ऊंचा बोला गया। खोपरा गोला- हल्दी में मांग रही।

तेल-तिलहन

खाद्य तेलों में मूंगफली तेल सोयाबीन रिफाइंड में मांग से भाव मजबूत बने रहे। तिलहन में उठाव से सोयाबीन में स्थिरता बताई गई।

दाल-दलहन

संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन जिन्सों में कामकाज मजबूती लिए रहा। आज चना कांटा, तुअर तथा मसूर लिवाली से ऊंची बिकी। दालों में भाव सुधार लिए बताए गए। चावल में पूछपरख रही।

Next Post

अब हाथी दरवाजे पर रहेगा तीसरी नजर का पहरा

Sat Feb 8 , 2025
वारदातों को रोकने के लिए दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो के मुंह भी सडक़ों पर करवाए   सुसनेर, 8 फरवरी. स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा मुख्य बाजार में चोरियों की वारदातों पर अंकुश लगाने के उद्ेश्य से लंबे समय से अपने स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं, इसी कड़ी में […]

You May Like