
सीधी ।शुक्रवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन द्वारा कलेक्ट्रेट पहुंचकर विभिन्न मांगो जिनमे मानदेय को पोषण ट्रेकर, सम्पर्क एप से न जोड़े जाने व सम्पर्क एप बंद किये जाने, 3 से 6 वर्ष के बच्चों के सरकारी स्कूलो मे प्रवेश के आदेश को निरस्त किये जाने एवं आंगनबाड़ी केन्द्रो को नर्सरी मे परिवर्तित किये जाने व अन्य 20 समस्याओं के निराकरण किये जाने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व सीधी जिलाध्यक्ष सत्यभामा सिंह के नेतृत्व मे हजारों कार्यकर्ताओ द्वारा गोपदबनास तहसीलदार को ज्ञापन पत्र सौंपा गया।ज्ञापन सौंपने के दौरान आँगनबाड़ी कार्यकर्ता शैल मिश्रा, पार्वती साकेत, ममता गुप्ता, सुनीला तिवारी, स्वदेश तिवारी,शीला गुप्ता, रानी बाई बैगा, सुमन शुक्ला,संगीता सिंह,सुशीला साकेत, कविता साहू, आशा सिंह, निर्मला पटेल, गीता शर्मा, तेरसी साकेत, चंद्रकली साकेत ज्ञानवती यादव, राजकुमारी, वेला पटेल सहित भारी संख्या मे हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
