
सागर। मां नर्मदा जयंती पर 171 मीटर की चुनरी यात्रा मां महाकाली प्रांगण चमेली चौक से प्रारंभ होगी। संयोजक संतोष सोनी मारूति ने बताया कि सागर चमेली चौक मॉडल स्कूल के पास श्री देव डूठावली हनुमान मंदिर के पास मां नर्मदा की प्रतिमा है। 25 जनवरी रविवार को नर्मदा जयंती मनाई जाएगी। 1100 दीपों से महा आरती कर महाभोग शाम 6:00 बजे अर्पित किया जाएगा मां नर्मदा जी को 171 मीटर की चुनरी भी अर्पित की जाएगी। चुनरी यात्रा दोपहर 3:00 बजे मां महाकाली प्रांगण चमेली चौक से प्रारंभ होकर बड़ा बाजार तीन बत्ती से वापस चमेली चौक श्री नर्मदा धाम पहुंचेगी।जिले में एकमात्र मां नर्मदा जी की प्रतिमा संतोष सोनी मारुति द्वारा स्थापित की गई थी।
