अवैध हथियार तस्कर गिरफ्तार, तीन पिस्टल जप्त

बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार पाटीदार के निर्देश पर अवैध हथियार तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खकनार पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को मुखबिर से मिली सूचना पर ग्राम जामनिया रोड कलाली के पास दबिश देकर आरोपी गुरुचरणसिंह पिता छबिलासिंह (25) निवासी ग्राम पाचोरी को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से तीन हस्तनिर्मित देशी पिस्टल कुल मूल्य 75 हजार रुपए की जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध बालाघाट, बुरहानपुर व नागपुर में डकैती, आर्म्स एक्ट व चोरी के आठ गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी से अवैध हथियार निर्माण एवं चोरी के मामलों में पूछताछ जारी है। कार्रवाई में निरीक्षक अभिषेक जाधव सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

पंचायत सचिव ने बना दिए 1134 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, निलंबित

Wed Nov 5 , 2025
छतरपुर। जिले के नौगांव जनपद पंचायत के महतौल ग्राम पंचायत से एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां पदस्थ पंचायत सचिव प्रेमनंद रैकवार पर सैकड़ों फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का आरोप लगा है। जैसे ही मामले की जानकारी जिला प्रशासन को हुई, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया […]

You May Like