अतिथि शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन, स्थायी शिक्षकों के समान मांग रहे सुविधाएं

शाजापुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार दोपहर बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षकों ने ट्रैफिक प्वॉइंट के सामने टेंट लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी लंबित मांगों को लेकर रोष जताया और मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार नाहिद अंजुम को ज्ञापन सौंपा।

अतिथि शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि वे 17 वर्षों से सेवा दे रहे हैं, लेकिन उन्हें स्थायी शिक्षकों जैसी सुविधाएं नहीं मिल रहीं। उन्होंने ई-अटेंडेंस नियम पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर 16 सितंबर को भोपाल में बड़े स्तर पर आंदोलन होगा।

अतिथि शिक्षक जगदीश नागर ने कहा कि वर्षों से सेवा देने के बावजूद उन्हें सम्मान और पुरस्कारों से वंचित रखा गया है। वहीं, शर्मा ने मंच से सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में अतिथि शिक्षक भाजपा का हर स्तर पर विरोध करेंगे।

Next Post

मैहर में 22 से नवरात्रि मेला, तैयारियों को लेकर बैठक

Fri Sep 5 , 2025
सतना। मैहर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरुवार को सांसद गणेश सिंह और विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी की उपस्थिति में आगामी शारदेय नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर रानी बाटड, एसपी सुधीर अग्रवाल, एएसपी चंचल नागर, एसडीएम दिव्या पटेल सहित संबंधित अधिकारी व मां शारदा प्रबंध […]

You May Like