
ग्वालियर। एनएसजी के 135 कमांडो और अफसर शहर में आये हुए है। सूचना के अनुसार वह शहर में अलग-अलग जगहों पर काउंटर टेररिस्ट एक्सरसाइज कर रहे है। सिटी सेंटर क्षेत्र में सेंकडो की तादात में आज शाम को पुलिस बल देखकर वहां से निकलने बाले राहगीर भौचक्के रह गए। कयास लगाया जा रहा था कि जीवाजी विश्वविद्यालय में कोई बड़ी घटना घट गई है, उसी समय किसी ने कहा कि जेयू में आतंवादी घुसे है पर बाद में मामला साफ हो गया कि सुरक्षा बलों की सतर्कता और मुस्तैदी जांचने के लिए मॉकड्रिल की जा रही थी । आज एनएसजी ने पुलिस बल और आला अधिकारियों के साथ मिलकर जीवाजी विश्वविद्यालय में मॉकड्रिल की अगली कड़ी में दो टूरिस्ट और एक व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स को एक्सरसाइज के लिए चुना जा सकता है। तीन महीने में यह तीसरा मौका है, यह एक्सरसाइज चौकस सुरक्षा को जानने के लिए की जा रही है
दो रिहर्सल हो चुकी हैं
ग्वालियर में इससे पहले भी दो रिहर्सल हो चुकीं हैं। अमेरिकन सिटीजन सर्विस, विदेश सेवा के दो अधिकारी डिसास्टर मैनेजमेंट को लेकर बीते 3 नवंबर 2025 को ग्वालियर आए थे। इसकी सूचना यूएस कॉन्सुलेट जनरल मुंबई से प्रशासन को मिली थी। इसके बाद टीम ने होमगार्ड अफसरों के साथ प्रजेंटेशन देखा और तैयारियों पर चर्चा भी की थी। इसके अलावा वायुसेना बीते 27 दिसंबर को एंटी हाइजैक मॉक एक्सरसाइज भी की जा चुकी है। यह आयोजन ओल्ड एटीएस बिल्डिंग परिसर क्षेत्र में हुआ था। इनमें प्लेन हाईजैक के वक्त की सारी कार्रवाई की मॉकड्रिल की गई थी।
