
कदंबरी के लगातार दबाव के बीच पुष्पा को अपने सिद्धांतों पर कायम रहने और अपने परिवार को बचाने के बीच कठिन निर्णय लेना पड़ता है। जैसे-जैसे दोनों के बीच टकराव बढ़ता है, पुष्पा के हर कदम की कीमत और भी बड़ी होती जाती है।
आगामी ट्रैक के बारे में करुणा पांडे ने कहा, “यह सीक्वेंस पुष्पा को ऐसी स्थिति में ला खड़ा करता है, जिसका सामना कोई भी नहीं करना चाहेगा।
एक तरफ वह न्याय है जिसके लिए वह लगातार लड़ रही है और दूसरी तरफ उसके सबसे प्रिय लोगों की सुरक्षा। यही इस सफर को इतना भावनात्मक बनाता है, क्योंकि यहां कोई आसान विकल्प नहीं है।” उन्होंने कहा, “पुष्पा की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह मुश्किल हालात में भी डर को अपने फैसलों पर हावी नहीं होने देती। वह मानती है कि सच्चे इरादों के साथ इंसान को अपने विश्वासों पर डटे रहने की ताकत मिलती है।” ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ का प्रसारण सोनी सब पर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे किया जाता है।
