श्योपुर-मुरैना हाईवे पर नदी में डूबा युवक, दोस्तों के साथ गया था नहाने, हुई मौत

श्योपुर। श्योपुर-मुरैना हाईवे पर गोरस गांव के पास कदवाल नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। आज सोमवार को सुबह एसडीआरएफ की टीम ने युवक का शव बरामद कर लिया। कराहल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुछ युवक नदी में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान राणा बंजारा (30 वर्ष), निवासी कराहल, पुत्र बना सिंह बंजारा, गहरे पानी में चला गया। वह डूबने लगा। उसके साथ मौजूद युवकों ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन वह तेज बहाव में बह गया।सूचना मिलने पर कराहल थाना पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाया गया। सोमवार को सर्चिंग अभियान में राणा बंजारा का शव नदी से बरामद कर लिया गया।

Next Post

श्योपुर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 12 से अधिक घायल:6 की हालत गंभीर

Mon Jul 28 , 2025
श्योपुर। जिले के ओछापुरा थाना क्षेत्र के खोरी मोरी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से 6 की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह दुर्घटना ओछापुरा-पतार मार्ग के […]

You May Like