श्योपुर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 12 से अधिक घायल:6 की हालत गंभीर

श्योपुर। जिले के ओछापुरा थाना क्षेत्र के खोरी मोरी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से 6 की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

यह दुर्घटना ओछापुरा-पतार मार्ग के मोड़ पर हुई। वाहन का बैलेंस बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। सभी श्रद्धालु ढोढर क्षेत्र के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। कुछ लोगों का इलाज ढोढर अस्पताल में जारी है। गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घायलों में नवल (32) निवासी ओछापुरा, जनवेद (35), राजकुमार माली (35), नरसी रावत (35), रामगणेश माली (35) और लेखराज माली (28) शामिल हैं। ये सभी हासिलपुर के निवासी हैं।

Next Post

हजीरा चौराहे पर लाश रखकर चक्काजाम

Mon Jul 28 , 2025
ग्वालियर। बहन और बहनोई से परेशान होकर हजीरा थाने के सामने खुद को आग लगने वाले युवक आकाश की आज जयारोग्य हॉस्पिटल में मौत के बाद परिजनों ने हजीरा चौराहे पर लाश रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस जाम खुलवाने की कोशिश कर रही है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp […]

You May Like