त्यौहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर बैठक आयोजित

सिलवानी। नवदुर्गा एवं दशहरा त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए गुरुवार को पुलिस थाना सिलवानी में नगर रक्षा समिति एवं ग्रामीण रक्षा समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी पूनम सविता ने की। जिन्होंने उपस्थित समिति सदस्यों को त्योहार के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

थाना प्रभारी ने सभी सदस्यों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान नगर में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

बैठक में त्योहार के दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की हिदायत दी गई। साथ ही, जुलूस मार्ग एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाने की जानकारी दी गई।

Next Post

कचनारिया गांव की युवती का शव सतधारा नदी में मिला, परिजन मामले को संदिग्ध बता रहे

Thu Sep 25 , 2025
सलामतपुर। कचनारिया गांव की 19 वर्षीय मुस्कान अहिरवार बुधवार रात घर से लापता हो गई थी। बीस घंटे बाद उसका शव सतधारा नदी की झाड़ियों में फंसा हुआ मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मुस्कान की मौत की खबर सुनकर उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों […]

You May Like

मनोरंजन