कचनारिया गांव की युवती का शव सतधारा नदी में मिला, परिजन मामले को संदिग्ध बता रहे

सलामतपुर। कचनारिया गांव की 19 वर्षीय मुस्कान अहिरवार बुधवार रात घर से लापता हो गई थी। बीस घंटे बाद उसका शव सतधारा नदी की झाड़ियों में फंसा हुआ मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मुस्कान की मौत की खबर सुनकर उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए न्यायपूर्ण जांच की मांग की है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात डायल 112 पर सूचना मिली कि सतधारा नदी में किसी युवती का शव झाड़ियों में फंसा हुआ है। सूचना पाते ही थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त मुस्कान अहिरवार के रूप में हुई और उसे पोस्टमार्टम के लिए सांची सिविल अस्पताल भेजा गया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने मर्ग का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मुस्कान के लापता होने की सूचना पर परिजन ने बुधवार सुबह थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी और आसपास के थानों में सूचना भेजकर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। हालांकि, उनकी तलाश के दौरान गुरुवार रात मछली पकड़ने गए युवकों नफीस, शेख उबेद, राजू और अरविंद ने नदी की झाड़ियों में मुस्कान का शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

कचनारिया गांव में हरिसिंह अहिरवार के पांच बच्चे हैं, जिनमें 4 लड़कियां और 1 लड़का शामिल हैं। मुस्कान परिवार में सबसे बड़ी और सबकी लाडली थी। उसकी मौत से परिवार में मातम का माहौल है।

थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि जांच जारी है और परिजनों की मांग पर मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मुस्कान की मौत कैसे हुई।

Next Post

महिलाओं के खिलाफ अपराध मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को किया जवाब तलब

Thu Sep 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 सितंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने दुष्कर्म सहित महिलाओं के प्रति बढ़ती अन्य अपराधिक घटनाओं के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में अपना अपना पक्ष रखने का बुधवार को निर्देश दिया। न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना और […]

You May Like