श्री धूमेश्वर महादेव मंदिर से श्री महाकाल तक ध्वज पदयात्रा निकाली गई

ग्वालियर। प्राचीन श्री धूमेश्वर महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर अनिरुद्व वन महाराज के सानिध्य में हजारों श्रद्धालुओं के साथ ध्वज पूजन कर श्री महाकाल मंदिर उज्जैन तक पदयात्रा आज से शुरू हो गई। यह यात्रा विश्व शांति, जनकल्याण और सनातन समाज में एकता का संदेश देने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। सर्वप्रथम धूमेश्वर महादेव का ब्रह्म मुहूर्त में जलाभिषेक एवं ध्वज पूजन कर मंदिर परिक्रमा कर पदयात्रा का शुभारंभ किया गया।

यात्रा में ध्वज थामे श्रद्धालु डीजे बाजे के साथ आगे चल रहे हैं तो वहीं महामंडलेश्वर अनिरुद्ध वन महाराज के साथ सैकड़ों की सख्या में श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयकारों के साथ चल रहे है।

महामंडलेश्वर अनिरुद्ध वन महाराज ने बताया कि यह पदयात्रा श्रद्धा, साधना और समर्पण का प्रतीक है और इसका उद्देश्य सनातन हिंदू समाज को जागृत करना, समाज को सनातन एकता के सूत्र में जोड़ना और विश्व शांति एवं विश्व कल्याण की कामना के लिए है।

यह पदयात्रा ग्वालियर जिला के भितरवार स्थित धूमेश्वर धाम से शुरू हो कर कई गांवों और शहरों से होकर गुजरेगी। यात्रा झाऊ-खडीचा, सांखनी, बसई, चक मियापुर, बनियानी होते हुए शिवपुरी जिला के हथेड़ा, फूलपुर कांकर, इमलिया, मंगरौनी, नरवर, झरना सरकार, शिवपुरी सहित कोलारस,बदरवास, गुना, राघोगढ़, चाचौड़ा, ब्यावरा, पचोर, सारंगपुर, शाजापुर और मक्सी होते हुए 24 मार्च को उज्जैन पहुंचेगी जहां श्री महाकाल मंदिर पर ध्वज पदयात्रा का समापन होगा।

पदयात्रा के समापन के बाद श्रद्धालु महामंडलेश्वर अनिरुद्ध वन महाराज के साथ बाबा श्री महाकाल के दर्शन कर विश्व शांति के लिए विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। महामंडलेश्वर अनिरुद्ध वन महाराज के साथ क्षेत्र एवं अन्य जिला के भक्त भी पदयात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं।

Next Post

करंट से युवक की मौत के बाद परिजनो में रामगढ़ पुल पर लगाया जाम

Thu Mar 12 , 2026
ग्वालियर। बिना परमिशन बोर्ड पर बैनर लगाने के दौरान करंट की चपेट में आए घायल युवक देवेंद्र कुशवाह की मौत होने के बाद मृतक के परिजनो में रामगढ़ पुल पर शव रख कर जाम लगा दिया। हॉर्डिंग लगवाने वालो पर कार्यवाही की मांग की गई। जानकारी के अनुसार एक निजी […]

You May Like