ओंगोल में सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत

ओंगोल, (वार्ता) यहां आज एक कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार सशस्त्र आरक्षित (एआर) बल के एक कांस्टेबल की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि राज्य स्तरीय स्त्री रोग विशेषज्ञ सम्मेलन में भाग लेने आये कुछ डॉक्टर कार से एक होटल जा रहे थे। इसी दौरान कार चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया और कार ने एक मोटरसाइकिल के साथ-साथ नगर निगम के कचरा उठाने वाले वाहन को भी टक्कर मार दी।

मृतक कांस्टेबल मारिया दास (36) अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, कार में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आयी।

ओंगोल के पुलिस अधीक्षक वी हर्षवर्धन राजू ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया, जहां अधिकारियों ने उन्हें हादसे की पूरी जानकारी दी। सर्किल इंस्पेक्टर विजय कृष्णा ने मामला दर्ज कर कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी सामान्य अस्पताल (जीजीएच) भेज दिया है।

 

Next Post

गुओ हान्यू, क्रिस्टीना म्लादेनोविच की जोड़ी ने जीता विंबलडन महिला युगल का खिताब

Mon Jul 13 , 2026
लंदन, (वार्ता) चीन गुओ हान्यू और फ्रांस क्रिस्टीना म्लादेनोविच की जोड़ी ने रविवार को फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कनाडा की गैब्रिएला डाब्रोवस्की और ब्राजील लुइसा स्टेफनी की जोड़ी को हराकर विंबलडन महिला युगल का खिताब अपने नाम किया। आज यहां खेले गये फाइनल मैच में दसवीं वरीयता प्राप्त […]

You May Like