सीधी: डॉ. आदिकेशव महराज जगन्नाथ पुरी ने कहा है कि सीधी जिले के ग्राम सगौनी भरतपुर में गौ माता के साथ हुई घटना को देख हृदय अत्यंत व्यथित और दुरूखी है। बेजुबान और पूजनीय गौ माता पर इस तरह का क्रूर हमला न केवल अमानवीय है बल्कि समाज की संवेदनशीलता पर एक बड़ा कलंक है।गौ माता के पैर से बहता खून और उनकी तड़प देखकर किसी भी संवेदनशील व्यक्ति का कलेजा कांप उठे। समाज से अपील है कि गौ माता सिर्फ एक पशु नहीं हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीक हैं।
बेजुबानों पर ऐसा अत्याचार घोर पाप है, यदि किसी ने भी इस अपराधी को देखा है या इसके बारे में कोई जानकारी है तो सामने आएं। अपराधी को सजा दिलाने और गौ माता की रक्षा के लिए एकजुट हों। मुख्यमंत्री, पशुपालन मंत्री एवं जिला प्रशासन सीधी का ध्यान इस ओर आकर्षित किया हैं. कि एक गौ माता पर धारदार हथियार से हमला किया गया है जिससे वह लहूलुहान और गंभीर रूप से घायल हैं। ऐसे जघन्य और क्रूर अपराध को अंजाम देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
