दतिया किला चौक पर बिरयानी की दुकान में आग, सिलेंडर फटा, समय पर काबू से बची जान-माल की हानि

दतिया: शहर के व्यस्ततम क्षेत्र किला चौक पर रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक बिरयानी की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटों के बीच दुकान में रखा एलपीजी सिलेंडर फट गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा तत्काल मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना देकर तत्काल कार्यवाही शुरू करवाई।

दमकल विभाग की तत्परता और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के कुछ ही देर में सिलेंडर फट गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दुकान से महज कुछ कदम की दूरी पर कचरे का बड़ा ढेर था, यदि आग उस तक पहुंच जाती तो स्थिति भयावह हो सकती थी।
प्रशासन सख्त कार्रवाई की तैयारी में
टीआई धीरेन्द्र मिश्रा ने मौके पर निरीक्षण के बाद कहा कि घटना की पूरी जांच की जाएगी और अगर सिलेंडर के अवैध उपयोग की पुष्टि होती है तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ विधिसंगत कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

फर्जी मेट्रो वीडियो वायरल करने वालों पर केस

Sun Jun 8 , 2025
सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी इंदौर: इंदौर मेट्रो को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल किए गए फर्जी वीडियो मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह वीडियो इंदौर का न होकर भ्रामक था, जिसे जानबूझकर शहर की छवि खराब करने की नीयत से शेयर किया गया। सूचना मिलते ही […]

You May Like