अनुपस्थित सचिव और रोजगार सहायक को नोटिस

सुसनरे, शासन के निर्देशासानुसार संत श्री रविदास की 650 वी जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही कलश यात्रा के दौरान गुरुवार को जब यात्रा ग्राम पंचायत श्यामपुरा में पहुंची तो सचिव मनोज जैन व रोजगार सहायक राहुल शर्मा अनुपस्थित पाए गए. इसके चलते दोपहर 3 बजे जनपद पंचायत के सीईओ अभिषेक यादव ने दोनों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है ओर 3 दिवस में जवाब मांगा है.

तीन दिन में अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष उपस्थित होकर उक्त विषय में अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप में प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी.

Next Post

किताबों से दोस्ती करा रही रीडिंग वैन, बच्चों ने पढ़ीं कहानियां

Thu Sep 3 , 2026
शुजालपुर, बच्चों में पढऩे की आदत विकसित करने, भाषा कौशल मजबूत करने और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में संचालित रीडिंग वैन चलित पुस्तकालय गुरुवार को शुजालपुर के सीएम राइज विद्यालय पहुंचा. रीडिंग वैन को देखकर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया, कक्षा 1 से 5 […]

You May Like