गुड्डा रघुवंशी को जमानत, समाज निकालेगा मौन जुलूस

विदिशा। वकील थप्पड़ कांड के मामले में गिरफ्तार गंजबासौदा मंडी के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नरेंद्र सिंह रघुवंशी उर्फ गुड्डा को जमानत मिल गई है. समाज के लोगों का कहना है कि रघुवंशी को झूठे प्रकरण में फंसाया गया था. सोमवार को बस स्टैंड स्थित रघुवंशी धर्मशाला में समाज की बैठक हुई, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए. बैठक में निर्णय लिया गया कि मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर गुरुवार को रघुवंशी समाज मौन जुलूस निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगा. जिलाध्यक्ष मोहर सिंह रघुवंशी ने बताया कि प्रशासन को आंदोलन की जानकारी मिलते ही उपखंड अधिकारी ने गुड्डा रघुवंशी को जमानत दे दी. उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले एडवोकेट विमल प्रकाश तारण के साथ हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था और पूछताछ में रघुवंशी का नाम सामने आया था.

 

Next Post

अमित बघेल के विवादित बयान पर सिंधी समाज का आक्रोश,रैली व पुतला दहन

Tue Nov 4 , 2025
इटारसी। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल के विवादित बयान के खिलाफ सिंधी समाज ने आक्रोश रैली निकाली। समाज ने भगवान झूलेलाल व अन्य महापुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए जयस्तंभ चौक पर बघेल का पुतला दहन किया और थाना पहुंचकर एफआईआर की मांग की। विरोध में […]

You May Like