इटारसी। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल के विवादित बयान के खिलाफ सिंधी समाज ने आक्रोश रैली निकाली। समाज ने भगवान झूलेलाल व अन्य महापुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए जयस्तंभ चौक पर बघेल का पुतला दहन किया और थाना पहुंचकर एफआईआर की मांग की। विरोध में सिंधी कॉलोनी के प्रतिष्ठान बंद रहे, जो एसडीओपी वीरेंद्र मिश्रा के आश्वासन पर खुले। समाज ने ज्ञापन में रासुका के तहत कठोर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में धर्मदास मिहानी, मनीष वसानी, विजय परवानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। कुछ लोगों ने बघेल का मुंह काला करने वाले को 1.5 लाख रुपये इनाम की घोषणा की।
अमित बघेल के विवादित बयान पर सिंधी समाज का आक्रोश,रैली व पुतला दहन
