18 साल की होती ही प्यार के नशे में डूबेगी मायरा, अरमान-अभिरा की बढ़ जाएगी टेंशन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में जल्द जनरेशन लीप आने वाला है। लीप के बाद मायरा की जिंदगी में कबीर की एंट्री होगी, जबकि अभिरा और अरमान अपनी बेटी के शादी के फैसले को लेकर नई चुनौती का सामना करेंगे।

मुंबई, स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही बड़ा बदलाव दिखायी देने वाला है। प्रोड्यूसर राजन शाही जल्द ही इस शो में 2 साल का जनरेशनल लीप आने वाला है।

हालांकि इस शो में अब की बार अभिरा और अरमान का साथ बरकरार रहने वाला है। इससे पहले के सारे सीजन में जब भी शो में जनरेशनल लीप आता था, तो मेन लीड को हटा दिया जाता था। ये रिश्ता क्या कहलाता है में पहली बार कुछ हटके होने वाला है।

मां को लेकर भावुक होगा अरमान
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में अरमान अपनी बीमार मां की हालात देखकर परेशान नजर आता है। उनकी खराब तबीयत के बाद अभिरा अरमान की मां की मां का जन्मदिन मनाते हुए दिखेगी। इसी दौरान अभिरा अरमान को कहती है कि उसे मायरा को अपनी दादी की हालात के बारे में सबकुछ सच बता देना चाहिए। जिसके बाद ही कहानी में जनरेशनल लीप आने वाला है।

बढ़ेगी अरमान अभिरा की टेंशन
लीप के बाद शो में मायरा का 18वां जन्मदिन मनाया जाने वाला है। इस दौरान वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ बर्थडे पार्टी मनाने की इच्छा जताती है, जिसे सुनकर अभिरा भी दंग रह जाती है। आगे की कहानी में मायरा अपने बॉयफ्रेंड कबीर से शादी की जिद पकड़ लेगी। मायरा की इस जिद से अरमान और अभिरा की टेंशन बढ़ने वाली है। अरमान और अभिरा मायरा को पढ़ाई और करियर पर ध्यान देने के लिए कहेंगे।

कबीर की एंट्री से आएगा नया ट्विस्ट
जनरेशन लीप के बाद शो में कबीर की एंट्री होगी। शुरुआती दौर में वह पोद्दार परिवार के सामने एक सरल और समझदार युवक के रूप में नजर आएगा। इसके बाद उसकी फैमिली भी कहानी का हिस्सा बनेगी और शादी की बातचीत के सिलसिले में अभिरा और अरमान से मुलाकात करेगी। इससे कहानी में नए रिश्तों और टकराव की शुरुआत होगी।

अभिरा और अरमान के सामने होगी नई चुनौती
मायरा के शादी के फैसले के बाद अभिरा और अरमान उसे समझाने की कोशिश करेंगे कि पहले उसे अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान देना चाहिए। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मायरा अपने माता-पिता की बात मानती है या कबीर के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला करती है। जनरेशन लीप के बाद आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को रिश्तों, भावनाओं और पारिवारिक संघर्ष से भरपूर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है।

Next Post

नेतन्याहू ने नए एमओयू के तहत अमेरिकी सैन्य सहायता को बढ़ाकर 16 अरब डॉलर करने का दिया प्रस्ताव

Thu Jul 30 , 2026
वॉशिंगटन (स्पुतनिक/वार्ता) इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इज़रायल के लिए सुरक्षा सहायता पर एक नए समझौते (एमओयू) का सुझाव दिया जिसके तहत अमेरिका अपना योगदान बढ़ाकर 16 अरब डॉलर कर देगा। एक्सिओस ने अधिकारियों के हवाले से बुधवार को यह जानकारी दी। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति […]

You May Like