सतना: रामनगर कस्बा की दो दुकानों में चोरी हुई है। शनिवार की सुबह घटना का पता चलते ही दुकान संचालकों ने पुलिस को खबर दी। पता चला है कि थाना रामनगर से अस्पताल रोड में टीन की गुमटियों में बनी परवेज खान की रेडीमेड कपड़े की दुुकान और रज्जू खान की मोबाइल शॉप में घटना हुई है।
दोनों दुकानों से करीब 50 हजार रुपए कीमत का सामान चोरी हुआ है। दो दुकानों में एक साथ चोरी होने के बाद आस पास के व्यापारी दहशत में हैं और पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
