शत्रुघ्न सिन्हा ने एक दिन बाद किया विश तो शाहरुख खान ने ली चुटकी, बोले- आपके डायलॉग्स की तरह…

Shatrughan Sinha Birthday Wish: मुंबई, शत्रुघ्न सिन्हा की देर से आई बर्थडे विश पर शाहरुख खान ने मजेदार जवाब दिया। किंग खान ने उनकी शुभकामनाओं की तुलना दमदार डायलॉग्स से की और प्यार के लिए शुक्रिया कहा।

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान सोशल मीडिया पर अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपना 61वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर फिल्मी सितारों से लेकर फैंस तक ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं। दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी सोशल मीडिया के जरिए शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी थी। हालांकि, उनकी विश एक दिन की देरी से आई थी।

शत्रुघ्न सिन्हा ने शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स पर एक खास पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि शाहरुख को जन्मदिन की थोड़ी देर से, लेकिन जानबूझकर दी गई शुभकामनाएं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि शाहरुख एक ‘पावरहाउस’ हैं, इसलिए उनके जन्मदिन पर जरूर ‘हाउसफुल’ रहा होगा। उन्होंने आगे शाहरुख को आकर्षक, करिश्माई और सबसे प्रतिष्ठित अभिनेता-स्टार बताया।

आपकी शुभकामनाएं डायलॉग्स की तरह दमदार
शत्रुघ्न सिन्हा की इस पोस्ट पर शाहरुख खान ने 5 नवंबर की शाम जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि शत्रु जी, मुबारकबाद देर से मिली हों या समय पर, आपकी शुभकामनाएं हमेशा आपके डायलॉग्स की तरह आती हैं…पूरी तरह दमदार! इस प्यार और आशीर्वाद के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। शाहरुख के इस जवाब ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। दरअसल, शत्रुघ्न सिन्हा अपने दमदार डायलॉग्स और खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में शाहरुख ने उनकी इसी पहचान का जिक्र करते हुए मजेदार तरीके से शुक्रिया अदा किया।

रिद्धि डोगरा को भी कहा शुक्रिया
शाहरुख खान ने सिर्फ शत्रुघ्न सिन्हा ही नहीं, बल्कि जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वाले दूसरे सितारों का भी आभार जताया। इस दौरान उन्होंने अभिनेत्री रिद्धि डोगरा को भी जवाब दिया। रिद्धि ने फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख की मां का किरदार निभाया था। रिद्धि ने शाहरुख को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा था कि किंग हमेशा स्वस्थ और खुश रहें और वह सभी के दिलों के आशिक हैं। इस पर शाहरुख ने जवाब दिया कि शुक्रिया रिद्धि। तुम्हारे साथ ‘जवान’ के दिन बहुत मजेदार थे। ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।

 

Next Post

मां ने गहने बेचकर पूरा किया था सपना, फिर 1 ही फिल्म में निभाए 9 किरदार, एक्टर संजीव कुमार की दर्दभरी दास्तां

Fri Nov 6 , 2026
Sanjeev Kumar Biography: मुंबई, संजीव कुमार ने 25 साल के फिल्मी सफर में 30 चुनिंदा फिल्में करके फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अमिट छाप छोड़ी। मां के गहने बेचकर एक्टिंग सीखने वाले इस दिग्गज ने इतिहास रच दिया था। Sanjeev Kumar Death Anniversary: फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार आते हैं जो […]

You May Like