मेडिकल स्टोर से युवक ने चुराया मोबाइल

सीधी। जिले के कमर्जी थाना अंतर्गत हटवा बरहा टोला में संचालित एक मेडिकल स्टोर से मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है। हटवा बरहा टोला स्थित दुकान पर घटना शनिवार सुबह की है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी का वीडियो अब सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान का प्रयास कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार हटवा बरहा टोला निवासी संजय पटेल अपनी मेडिकल दुकान पर मौजूद थे। शनिवार सुबह करीब 8 बजे एक अज्ञात युवक दुकान पर आया और पेट दर्द की दवाई मांगी। संजय पटेल जैसे ही दवाई निकालने के लिए मुड़े युवक ने काउंटर पर रखा मोबाइल फोन उठा लिया। कुछ ही सेकंड में वह दुकान से फरार हो गया। शुरुआत में दुकान संचालक को चोरी का आभास नहीं हुआ। कुछ देर बाद जब उन्होंने अपना मोबाइल फोन ढूंढा और वह नहीं मिला, तब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। फुटेज में साफ दिखा कि दवाई मांगने के बहाने आया युवक बड़ी चालाकी से मोबाइल चोरी कर फरार हो गया। इस संबंध में थाना कमर्जी में शिकायत दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी इंद्राज सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मेडिकल स्टोर से मोबाइल चोरी की पुष्टि हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

Next Post

सास ने दामाद पर लगाए अपहरण के आरोप, नकाबपोश बदमाश युवती और उसके बच्चे को घसीटकर ले जाते दिखे

Sat May 9 , 2026
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र से सामने आया कथित अपहरण का मामला पारिवारिक विवाद निकला. यहां के फतेहपुर इलाके का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि 10-12 नकाबपोश बदमाशों ने शहर की एक युवती और उसके बच्चे का अपहरण कर […]

You May Like