एट्रोसिटी एक्ट संशोधन और रोजगार की मांग पर करणी सेना का शक्ति प्रदर्शन

उमरिया। करणी सेना परिवार के बैनर तले एट्रोसिटी एक्ट में संशोधन, स्थानीय रोजगार और जीसी विधेयक पर पुनर्विचार की मांग को लेकर एक विशाल रैली निकाली गई। महाराणा प्रताप चौक से शुरू होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पहुंची इस रैली में जिलेभर से हजारों लोग शामिल हुए, जिससे शहर में करणी सेना की मजबूत उपस्थिति दर्ज की गई। संगठन ने प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिसमें एट्रोसिटी एक्ट के संभावित दुरुपयोग को रोकने और स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग की गई।

संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों पर त्वरित निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन और व्यापक किया जाएगा। जिलाध्यक्ष राम सिंह बघेल ने इसे युवाओं, शिक्षा और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई बताया, जबकि जिला प्रभारी जागेंद्र प्रताप सिंह मनोज ने स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित करने की मांग उठाई। जिला संयोजक शानवेंद्र सिंह बघेल ने जीसी विधेयक के विवादित प्रावधानों पर पुनर्विचार की अपील की, वहीं उमेश सिंह राजपूत ने कहा कि रैली ने साफ कर दिया है कि लोग अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर गंभीर हैं।

Next Post

बक्सवाहा तहसील कार्यालय में नामांतरण के बदले 15 हजार की रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार

Wed Sep 16 , 2026
सागर। लोकायुक्त पुलिस सागर ने छतरपुर जिले के बक्सवाहा तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहायक ग्रेड-3 […]

You May Like