दिल्ली घने कोहरे, जहरीले धुएं की चपेट में, एक्यूआई पहुंचा गंभीर स्तर पर

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में छायी गहरी धुंध के कारण सोमवार सुबह दृश्यता में भारी गिरावट दर्ज की गई और पूरे एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 318 दर्ज किया गया, जिसका मतलब है कि एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वायु प्रदूषण की स्थिति और बिगड़ती गई और सुबह सात बजे तक एक्यूआई 403 तक पहुंच गया। घने कोहरे के कारण दृश्यता लगभग शून्य हो गई, जिससे रेलगाड़ियों एवं दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। ठंड एवं धुंध के कारण नोएडा के स्कूल बंद रहे।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में अत्यधिक घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान लगाया है। आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सबसे खराब दर्ज की गई, जहां एक्यूआई 459 दर्ज किया गया। अन्य क्षेत्रों में भी प्रदूषण स्तर गंभीर पाया गया, जिनमें आईजीआई हवाई अड्डे पर एक्यूआई 317, आईआईटी दिल्ली में 362, आईटीओ में 400, लोधी रोड पर 359 और चांदनी चौक पर 423 दर्ज किया गया।

Next Post

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी

Mon Dec 29 , 2025
मुंबई, 29 दिसंबर (वार्ता) धातु, ऑटो और आईटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 36.70 अंक की गिरावट में 85,004.75 अंक पर खुला, लेकिन खुलते ही हरे निशान […]

You May Like