शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी

मुंबई, 29 दिसंबर (वार्ता) धातु, ऑटो और आईटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 36.70 अंक की गिरावट में 85,004.75 अंक पर खुला, लेकिन खुलते ही हरे निशान में पहुंच गया। खबर लिखे जाते समय यह 112.65 अंक (0.13 प्रतिशत) ऊपर 85,154.10 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 21.05 अंक की बढ़त में 26,063.35 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 36 अंक यानी 0.14 प्रतिशत चढ़कर 26,078.30 अंक पर रहा।

धातु, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, ऑटो,आईटी और रियलिटी सेक्टरों में लिवाली का जोर है जबकि एफएमसीजी और सार्वजनिक बैंकों के सूचकांक फिलहाल दबाव में हैं। सेंसेक्स की बढ़त में मुख्य योगदान टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, इटरनल, इंफोसिस और महिंद्रा एंड महिंद्रा का रहा। एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अडानी पोर्ट्स के शेयर नीचे चल रहे हैं।

Next Post

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डग ब्रेसवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

Mon Dec 29 , 2025
वेलिंगटन, 29 दिसंबर (वार्ता) न्यूजीलैंड के लिए एक दशक से भी अधिक समय खेलने वाले पूर्व ऑलराउंडर डग ब्रेसवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 35 साल के ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड के लिए 69 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें 28 टेस्ट शामिल हैं, और उन्होंने अपने लाल-गेंद करियर में […]

You May Like