
सिलवानी। विधान सभा क्षेत्र कमांक 143-सिलवानी के अंतर्गत ब्लाक सिलवानी में 139 मतदान केन्द्रों पर (SIR) विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य दिनांक 04/11/2025 से 04/12/2025 तक चल रहा है जिसमें वर्तमान मतदाता सूची 2025 का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मेपिंग की जा रही है एवं EF (Emuniration Form) / गणना पत्रक का डिजिटाईजेशन का कार्य भी किया जा रहा है। क्षेत्र के बीएलओ द्वारा निरंतर परिश्रम कर वोटर के घर जाकर जानकारी एकत्रित कर अपने लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है। सभी मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्रक वितरण एवं मैपिंग और डिजिटाईजेशन का कार्य किया जा रहा है। विधान सभा क्षेत्र कमांक 143-सिलवानी का गुरुवार का डिजिटाईजेशन कुल प्रतिशत 86.32 है। शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले 8 बीएलओ में 163 प्रताप लोधी, 188 महेन्द्र शर्मा, 195 भगवान सिंह रजक, 200 अशोक शुक्ला, 214 सियाराम रघुवंशी, 228 नारायण सिंह उईके, 241 गोविन्द सिह ठाकुर, 253 आशाराम भल्लावी शामिल है।
1000 से अधिक मतदाताओं के फार्म डिजिटाईज करने वाले 15 बीएलओ में 229 जुबेर उद्वीन, 245 राघवेन्द्र सिंह रघुवंशी, 182 अभिषेक नेमा, 199 हरिशंकर साहू, 198 देवेन्द्र श्रीवास्वत, 255 हरिदास पंदराम, 153 मुन्नालाल अहिरवार, 159 दिनेश कुमार जैन, 248 हरप्रसाद मेहरा, 244 धर्मेश सररांठे, 230 राजकुमार रघुवंशी, 150 तेजराम कुशवाहा, 149 ललित धुर्वे, 176 मुन्नालाल मेहरा, 269 मोहन सिंह अहिरवार शामिल है।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिलवानी हर्षल चौधरी द्वारा (SIR) विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 100% पूर्ण करने वाले एवं 1000 से अधिक फार्म डिजिटाईज करने वाले बीएलओ को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र एवं शुभकामनाए देकर सम्मानित किया तथा शेष बीएलओ को (SIR) का कार्य पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया और मतदाताओं से भी अपील की गई कि आप भी बीएलओ का सहयोग कर अपना गणना फार्म जमा करें।
