ओजोन थैरेपी से कैंसर व घावों में लाभ

इंदौर: संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में अष्टांग आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में बैठक हुई, जिसमें कहा गया कि ओजोन थैरेपी के बेहतर परिणाम सामने आए हैं. बताया गया कि यह थैरेपी कैंसर व अन्य कारणों से हुए घावों को तेजी से भरने में सहायक है. इससे शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. बैठक में विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई.

संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि बढ़ती संख्या को देखते हुए कॉलेज परिसर में वाहनों की बेहतर पार्किंग व्यवस्था, जड़ी-बूटी नर्सरी, जी+2 भवन में बेसमेंट पार्किंग व योग हाल, आधुनिक छात्रावास तथा प्रतिमाह योग कार्यक्रम सुनिश्चित किए जाएं. उन्होंने हर्बल गार्डन व निर्माणाधीन रसशाला का भी अवलोकन किया. बैठक में प्राचार्य डॉ. अजीतपाल सिंह चौहान सहित अधिकारी अन्य उपस्थित रहे.

Next Post

लसूड़िया मोरी अंडरपास में जलभराव से मिली निजात

Fri Aug 22 , 2025
इंदौर:लसूड़िया मोरी स्थित सिंगापुर टाउनशिप अंडरपास में लगातार बारिश से हो रहे जलभराव की समस्या पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने तत्काल संज्ञान लिया. उनकी पहल पर प्रशासन और नगर निगम ने बड़े पंप लगाकर जल निकासी की व्यवस्था की, जिससे अंडरपास में यातायात बहाल हो गया. मंत्री सिलावट […]

You May Like