इंदौर:लसूड़िया मोरी स्थित सिंगापुर टाउनशिप अंडरपास में लगातार बारिश से हो रहे जलभराव की समस्या पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने तत्काल संज्ञान लिया. उनकी पहल पर प्रशासन और नगर निगम ने बड़े पंप लगाकर जल निकासी की व्यवस्था की, जिससे अंडरपास में यातायात बहाल हो गया. मंत्री सिलावट ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर आशीष सिंह और नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा से स्थायी समाधान पर चर्चा की.
निर्देश दिए गए कि भविष्य में भी पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएं ताकि जलभराव की समस्या न हो. नगर निगम ने स्थाई रूप से बड़ा पंप सेट लगवाया है. साथ ही मंत्री ने रेलवे अधिकारियों से संपर्क कर पास ही बन रहे नए अंडरपास के निर्माण कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए.
