टैरिफ को लेकर बीजिंग ने US पर बोला हमला, कहा- भारत-चीन एशिया के दो इंजन

चीन के राजदूत शू फीहोंग ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ की आलोचना करते हुए उसे ‘गुंडागर्दी’ करार दिया। उन्होंने कहा कि भारत और चीन एशिया के दो प्रमुख इंजन हैं।

 चीन के राजदूत शू फीहोंग ने कहा कि भारत और चीन के बीच गहरी दोस्ती और सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने अमेरिका की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए भारत पर लगाए गए भारी टैरिफ को “गुंडागर्दी” करार दिया। शू फीहोंग के मुताबिक, अमेरिका ने भारत पर 50% तक का टैरिफ थोप दिया है और इसे और बढ़ाने की धमकी भी दी है, जिसका चीन सख्त विरोध करता है।

फीहोंग के मुताबिक, अमेरिका ने सालों तक मुक्त व्यापार से लाभ उठाया, लेकिन अब वह टैरिफ को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने चेताया कि यदि चुप्पी साधी गई तो यह दबंगई और बढ़ेगी। चीन ने साफ किया कि वह भारत के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

Next Post

बिना पंजीयन क्लीनिक संचालन, एफआईआर दर्ज

Fri Aug 22 , 2025
जबलपुर: बिना पंजीयन क्लीनिक संचालन कर मरीजों से खिलवाड़ करने वाले डॉक्टर के खिलाफ गोरखपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। दरअसल डॉ महेन्द्र पाण्डेय के दुर्गा नगर रामपुर स्थित क्लिनिक में प्रशासनिक टीम ने औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण पर पाया गया था कि डाँ महेन्द्र पाण्डेय व्दारा […]

You May Like