मुझे हमारी टीम के खेल पर गर्व है: शुभमन गिल

लॉर्ड्स, (वार्ता) भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि रवींद्र जडेजा अनुभवी खिलाड़ी है उन्हें कोई संदेश नहीं दिया गया था, मुझे हमारी टीम के खेल पर गर्व है।

रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों मिली 22 रनों की करीबी हार पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “ हमारी टीम ने जिस तरह का खेल दिखाया, उस पर मुझे गर्व है। कोई भी टेस्ट मैच इससे अधिक करीबी नहीं हो सकता। हालांकि हमारी टीम जिस तरह से अंत तक प्रयास करती रही, वह कमाल का था। आज सुबह हम बेहद आत्मविश्वास के साथ उतरे थे। हमारे पास अभी भी पर्याप्त बल्लेबाजी शेष थी। हमें टॉप ऑर्डर से दो अच्छी साझेदारियों की आवश्यकता थी, लेकिन हम वो नहीं कर पाए। इंग्लैंड ने हमसे बेहतर खेला। फिर भी, उम्मीद हमेशा बनी रहती है। लक्ष्य बहुत बड़ा नहीं था। एक साझेदारी बनती तो हम वापस मैच में आ सकते थे। जडेजा अनुभवी खिलाड़ी हैं, उन्हें कोई संदेश नहीं दिया गया था। बस इतना कहा था कि वो और टेल बल्लेबाजी करते रहें।”

गिल ने पंत के रनआउट पर कहा, “पहली पारी में बढ़त मिलना हमारे लिए बहुत अहम हो सकता था। अगर हमारे पास 80 या उससे अधिक रनों की लीड होती तो शायद हम मैच में आगे होते। हमें पता था कि इस पिच पर पांचवें दिन किसी भी स्कोर का पीछा करना आसान नहीं होगा।”

उन्होंने कहा, “चौथी पारी में सब कुछ बहुत तेज़ी से बदल गया। आखीरी घंटे में हम थोड़ा और बेहतर तरीके से खेल सकते थे। और आज सुबह इंग्लैंड ने बहुत स्पष्ट योजनाओं के साथ गेंदबाजी की।”

उन्होंने सीरीज को लेकर कहा, “सीरीज का स्कोर हमारी असल खेल की तस्वीर नहीं दिखाता। मुझे लगता है कि अब तक हमने बेहद अच्छा खेल दिखाया है।”

क्या बुमराह ओल्ड ट्रैफर्ड में खेलेंगे। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द आपको पता चल जाएगा।

Next Post

सैयारा इस पीढ़ी की सबसे अहम रोमांटिक फिल्म होगी : महेश भट्ट

Tue Jul 15 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार महेश भट्ट का कहना है कि फिल्म सैयारा इस पीढ़ी की सबसे अहम रोमांटिक फिल्म होगी। महेश भट्ट की फिल्म आशिकी ने राहुल रॉय और अनु अग्रवाल को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था।आशिकी का संगीत भी जबरदस्त हिट हुआ था। इसी तरह, फिल्म सैयारा […]

You May Like