वेनेजुएला में एकतरफा सैन्य कार्रवाइ्र अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 05 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस ने वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए सोमवार को इस पर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि अमेरिका का यह कदम संयुक्त राष्ट्र चार्टर तथा अन्य संधियों में निहित अंतरराष्ट्रीय कानून के स्थापित सिद्धांतों का उल्लंघन है।

कांग्रेस विदेश मामलों के विभाग ने सोमवार को यहां सोशल मीडिया एक्स पर एक बयान में लिखा “कांग्रेस अमेरिका द्वारा वेनेजुएला में पिछले 48 घंटों में की गई एकतरफा कार्रवाई पर गहरी चिंता व्यक्त करती है। यह कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अनेक अंतरराष्ट्रीय संधियों में निहित अंतरराष्ट्रीय कानून के स्थापित सिद्धांतों का उल्लंघन करती हैं।”

पार्टी ने सभी देशों की संप्रभुता के सम्मान को जरूरी बताते हुए कहा “राष्ट्रीय संप्रभुता का सम्मान और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बनाए गये नियम-आधारित विश्व व्यवस्था का आधार रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र की स्पष्ट मंजूरी के बिना इन सिद्धांतों का उल्लंघन करने वाली किसी भी सैन्य कार्रवाई के शक्ति प्रदर्शन से राज्य हड़पने की प्राचीन व्यवस्था के पुनरस्थापित करने जोखिम पैदा करती है और वैश्विक स्थिरता को कमजोर करती है। कांग्रेस आग्रह करती है कि वेनेजुएला के लोगों की इच्छा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और वेनेजुएला के संसाधनों का उपयोग वहां के लोगों के कल्याण के लिए प्राकृतिक संसाधनों पर स्थायी संप्रभुता के सिद्धांतों की गारंटी के तहत दिया जाना चाहिए।”

 

 

 

Next Post

पटना, इलाहाबाद और उत्तराखंड उच्च न्यायालयों में चार न्यायाधीश नियुक्त

Mon Jan 5 , 2026
नयी दिल्ली 05 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पटना , इलाहाबाद तथा उत्तराखंड उच्च न्यायालयों में चार न्यायाधीशों और अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की है। विधि और न्याय मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रपति ने भारत के प्रधान न्यायाधीश की सलाह से वरिष्ठ अधिवक्ता रितेश कुमार और प्रवीन […]

You May Like

मनोरंजन